आकाश उपाध्याय @ आलीराजपुर

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद आज योगी आदित्यनाथ द्वारा युपी के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लिए जाने की खुशी में महायोगी वाहिनी संस्था द्वारा नगर के अंबेडकर मार्ग में स्थित सेवा बस्ती में पहुंचकर बच्चों को चाकलेट और बिस्कीट का वितरण किये । इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे के साथ योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र की कामना भी की गई । महायोगी वाहिनी संस्था के जिलाध्यक्ष गिरिराज मोदी ने कहा की योगी जी के कुशल नेतृत्व में युपी तेजी से विकास की और आगे बढ़ रहा है वहीं युपी में कानून व्यवस्था सख्त होने से लोग अपने आप को सुरक्षित महसुस कर रहे है इसी के चलते युपी के विधानसभा चुनाव में जनता ने योगी आदित्यनाथ महाराज पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री के लिए चुना है जिनका शपथ समारोह लखनउ में आयोजित हुआ। युपी में कानून व्यवस्था और विकास के नाम पर जनता ने योगी जी के नाम पर मोहर लगाई है आने वाले समय में युपी और तेजी से विकास की और आगे बढ़ेगा। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोत माली ने दी। उत्साह के इस कार्यक्रम में संस्था के जिलाध्यक्ष गिरिराज मोदी, वार्ड पार्षद आनंद सोलंकी, संस्था के महामंत्री हिमांशु चंदेल, विजय राठौड़, यश गुप्ता, जिला मंत्री रोहित राठौड़, अमित गुप्ता, मैहूल जैन, रूपम राठौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *