आलीराजपुर। विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर के अलीराजपुर तहसील के ग्राम कुशलवाई और माछलिया में शनिवार को विधायक मुकेश पटेल ने विधायक निधि से प्रदत्त दो विद्युत डीपी का लोकार्पण किया जिसमें विधायक ने स्थानीय वरिष्ठ बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़ कर लोकार्पण करवाया गया । इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि गांवों और फलियों में बुनियादी सुविधाओं की महती आवश्यकता है। हम सब को मिलजुलकर विकास कार्यो को गति देनी होगी। जिससे हर गांव और फलियों में सडक, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं ग्रामीणों के लिए सहज और सुलभ हो। इस दौरान विधायक पटेल ने बुजुर्गो का शॉल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और बुजुर्गो को मिठाई खिलाकर विद्युत डीपी लगने पर बधाई दी। यहां हुई विद्युत डीपी स्थापित विधायक पटेल ने ग्राम कुशलवाई में 4.77 लाख रूपए और माछलिया में 3.50 लाख रूपए की लागत से विधायक निधि से स्थापित करवाई। इस दौरान जुनेद कुरेशी वकील सुरेश राठौड़ कैलाश चौहान ब्लॉक कांग्रेसी अध्यक्ष, रहमत बघेल लक्ष्मणि उमेश किरार धन सिंह चौहान मानसिंह केसर सिंह पटेल मछलियां सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। Post navigation पूरे जिले से 15000 से अधिक लोग पहुचेंगे भोपाल आयोजित होगा जनजाति सम्मेलन प्रदेश में आदिवासियों का शोषण रूकवाकर बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री : विधायक पटेल