मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में भाजपा ने बाजी मारी है अनेक कयास लगाए जाने के बाद आज जारी सूची में जोबट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक माधौसिंह डावर को टिकट दिया है। टिकट की दौड़ में भाज.पा के ही कलम सिंह कनेश, श्री मुकाम सिंह डावर तथा कई अन्य कार्यकर्ता थे। मगर पार्टी ने प्रत्यासी नहीं बदलने का फैसला लिया। शायद यह सोचकर कि यदि प्रत्यासी बदलते हैं तो बगावत हो सकती है आज जब माधौसिंह डावर को पुनः टिकट दिया जाने की घोषणा हुई तो आम्बुआ जो कि विधानसभा जोबट का प्रमुख केंद्र बिंदु है के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भा.ज.पा मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, सरपंच वर्षा रावत, उपसरपंच विकास माहेश्वरी, कांतिलाल उर्फ़ कालू भारती राठौड़, भरत माहेश्वरी, संतोष राठोड़, रमेश रावत, अंतरसिंह, अनिल खंडेलवाल, साजिद शेख, हमीद खान, फिरोज कुरेशी, असलम खान आदि कार्यकर्ता आदि अनेक कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त किया है। Post navigation नाम निर्देशन प्रक्रिया हुई प्रारंभ अलीराजपुर में भाजपा से नागरसिंह चौहान तो कांग्रेस से मुकेश पटेल अधिकृत प्रत्याशी घोषित