मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

इन दिनों क्षेत्र में कोरोनावायरस के कारण लॉक डाउन लगा होने के कारण अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र भी लॉकडाउन है जिस कारण गरीब परिवारों को खाने-पीने के सामान की जरूरत हो रही है।इसके लिए शासन प्रशासन के साथ ही विधानसभा क्षेत्र जोबट की विधायक  कलावती भूरिया ने विधानसभा क्षेत्र जोबट अंतर्गत आने वाली 17 ग्राम पंचायतों के गरीब परिवारों के लिए विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार की आर्थिक मदद जिला जनपद पंचायत अलीराजपुर के खाते में भेजी है। हमारे आम्बुआ संवाददाता को विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह चौहान तथा अमान पठान ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने अपने पत्र क्रमांक 1049/20/21-04- 2020 के माध्यम से जिला जनपद पंचायत अलीराजपुर को विधानसभा क्षेत्र जोबट की 17 पंचायतों के गरीब परिवारों के लिए 1लाख 50 हजार की आर्थिक मदद हेतु राशि आवंटित की गई है। इस राशि को 17 पंचायतों में वितरित की जाना है ताकि अपने क्षेत्र के गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *