सुनील खेड़े @ जोबट आने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए जोबट विधायक पुत्र एवं विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत ने विधानसभा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है इसी के चलते आज ग्राम पंचायत कोषदुना में विकास यात्रा के अंतर्गत विधुत डीपी का उद्घाटन एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायत सेमलदा में पीएचई विभाग के 49 लाख लागत से निर्मित होने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन किया।इस दौरान विशाल रावत के साथ मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शरमी भूपेन्द्र भूरिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेन्द्र भूरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपक चौहान, उपाध्यक्ष संजय वाणी,तरुण जैन, प्रताप रावत, नरेन्द्र मंडलोई सहित सरपंचगण, व वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। Post navigation पूर्व मुख्यमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ करने वाले भाजपा प्रवक्ताओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन प्रदेश सरकार के खिलाफ एबीवीपी ने खोला मोर्चा