विजय मालवी, खट्टाली बड़ी खट्टाली (अलीराजपुर) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ क्षेत्र के विधायक कांतिलाल भूरिया आज शुक्रवार दोपहर पश्चात ग्राम बड़ी खट्टाली पहुंचकर जिला कांग्रेस के महामंत्री व वरिष्ठ पत्रकार रमेश मेहता एव महेश मेहता कि माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया व शोक सम्प्रत परिवार को सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर भूरिया ने कहा कि सागरबाई मेहता जैन समाज कि एक धर्मनिष्ट महिला थी व जैन समाज की अग्रणी कार्यकर्ता थी भूरिया के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरू अजनार , उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार , निर्मल सिंह निगम , रेमंड सिंह निगम ,जीतू अजनार , वेरसिंह सिंधी , सुनील खेडे सुरेश सरपंच , सुल्तान खत्री, चेनसिग डावॉर सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस जन आपके साथ थे। ) Post navigation सागरबाई मेहता की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को प्रात 10 बजे से 3 बजे तक होगा लूट का पर्दाफाश : आंखों में मिर्ची डालकर 45 हजार रुपयों लूटने वाले दो शातिर लुटेरे पुलिस गिरफ्त में