मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ से 6 किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र बड़ा इटारा में 10 लाख की लागत से बनने जा रहे सीसी रोड का भूमिपूजन विधायक कलावती भूरिया ने किया। विधानसभा क्षेत्र जोबट की सक्रिय विधायक कलावती भूरिया जब से विधायक बनी है तब से लगभग तभी से वे संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में रात दिन सक्रिय रही है क्षेत्र में विभिन्न रचनात्मक जनहितेषी कार्यों में जुटी हुई है इसी कड़ी में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र जोबट की ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ा इटारा में सीसी रोड का भूमि पूजन किया यह रोड 10 लाख की लागत से बनने जा रहा है। भूमि पूजन अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच माधूसिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मगनसिंह तड़वी, ब्लॉक कांग्रेस उदयगढ़ के अध्यक्ष कमरू भाई अजनार, मदन डावर, आनंद शाह, राजू तड़वी, छितूसिंह मावी, लाइक खान तथा अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्र वासियों को कीचड़ से निजात मिलेगी। ) Post navigation आपसी रंजिश में भाभी को फालिया मार उतारा मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे भाजपाईयो ने किया कांग्रेस का पुतला दहन, लगाए गम्भीर आरोप