थांदला। मरियम क्लब थांदला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कौशल केंद्र स्थित परिसर में मुख्य अतिथि संजय भाबर जिला युवा मोर्चा के महामंत्री व विशेष अतिथि पीटर बबेरिया पार्षद के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भाबर ने कहा कि मरियम क्लब के युवाओं द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता वास्तव सराहनीय है। उन्होने आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया विजेता टीम के कप्तान पुष्पक राजेन्द्र बारिया व उपविजेता टीम के कप्तान जीवन जेम्स माल ने टीम के साथ उपस्थित होकर पुरुस्कार ग्रहण किया। इससे पूर्व शांतिलाल सोलंकी भा ज पा जिला पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने फाइनल मेच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता को सफल आयोजन में जीवन जेम्स माल, अविनाश माल, अविनाश मचार, अजय भाबर, साहिल मावी, असीम खराड़ी, बबलू, प्रदीप कटारा, आशीष रावत, अजय देवड़ा, राहुल माल, पुष्पक बारिया, अभिषेक खड़िया, डेविड मावी, आलोक डामोर, सुधीर खड़िया, आदेश भूरिया, किकी डामोर, सौरभ खड़िया, अनिल गवली, पिक्कू बिलवाल, हनी रावत, संदीप राठौर, सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश मचार ने किया आभार पीटर बबेरिया ने माना। Post navigation थांदला के 3 मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे यूक्रेन और रूस के बीच तबाही भरे युद्ध के बीच फंसी है थांदला की रिचा धानक