थांदला शिक्षक दिवस के 1 दिन पूर्व कोविड 19 टीकाकरण सत्र शिक्षकों समर्पित करते हुए विकासखंड में समस्त सत्र संकुलवार विद्यालय परिसर में आयोजित किए गए। कोविड.19 टीकाकरण सत्र में शिक्षा के उनके परिवार के सदस्यों 18 वर्ष से अधिक के छात्र छात्राओं उनके अभिभावकों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने का लक्ष्य रखा गया। विकासखंड के प्रत्येक सत्र स्थल और टीकाकरण दल द्वारा स्वाग से स्वागत कर प्रारंभ किया गया। इसी तारतम्य में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र स्थल पर शिक्षकों का स्वागत किया गया। बीएमओ अनिल राठौड़ द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी पी एन अहिरवार का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामला का समस्त स्टाफ वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation 37 बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पूर्व विधायक माधौसिंह डावर ने बनाई रूपरेखा मानसिक रूप से विक्षप्त युवती को ग्रामीण व पुलिस की सूझबूझ से पिता को किया सुपूर्द