रितेश गुप्ता थांदला सर्वप्रथम मां सरस्वती पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी दयाराम सोलंकी संकुल प्राचार्य एमसी गुप्ता खंड स्त्रोत समन्वयक अंतर सिंह रावत प्रधान पाठक संजय कुमार धानक द्वारा सरस्वती पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पं. जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती तथा संविधान दिवस ,खेल तथा योग ( फीट इंडिया ) कार्यक्रम के तहत जनपद शिक्षा कार्यालय थांदला में विकास खंड स्तरीय प्रशन मंच ( किवज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | विकास खंड स्तरीय किवज प्रतियोगिता में 11 संकुल के कक्षा 5 वी से 8वी् के छात्र -छात्रों ने भाग लिया | सभी छात्रों को दल के आधार पर बिठाया गया | कुल 11 दल बनाये गये | प्रतियोगिता चार राउंड प्रथम सही बताओ, दुसरा झटपट, तीसरा ज्ञानवान और चौथा सांस्कृतिक परिदृश्य पर आधारित कर के छात्रों से हर राउंड में 5- 5 प्रश्न किये | हर प्रश्न के उत्तर पर 2 अंक, गलत उतर पर एक अंक काटे गये | इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे बालक संकुल थांदला के कक्षा 8 के देवचंद खिहोरी तथा रोशन मचार शासकीय बालक उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय थांदला के छात्र रहे | इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी दयाराम सोलंकी संकुल प्राचार्य बालक उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय थांदला के एम. सी. गुप्त, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक अंतर सिंह राव, प्रधान पाठक संजय कुमार धानक, खंड अकादमिक समन्वयक कन्हैया लाल बामनिया, करण खोखर, मेतान चरपोटा, संकुल समन्वयक आनंद अमलियार, रवि श्रीवास्तव महेश राठौर प्रशांत, गल सिंह मकवाना, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए! Post navigation थाना प्रांगण में निकलते थे नाग, जानकारों की सलाह पर नाग मंदिर बनवाया, मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ नहीं थम रहा अवैध रेत का कारोबार; सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा