डॉ. सरफराज खान, उमरकोट ग्राम पंचायत उमरकोट के साईं विनायक पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बड़े बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम में डांस, लघुनाटक, फेंसी ड्रेस में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जीएस डामोर, विशेष अतिथि उपायुक्त राज्यकर ग्वालियर मौजूद थे। कार्यक्रम में सांसद डामोर ने उपस्थित स्कूली बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई में अव्वल रहने की नसीहत दी तथा उन्होंने स्कूली वार्षिकोत्सव को बच्चों की प्रतिभा बाहर निकालने का एक मंच बताया। इस अवसर पर विशेष अतिथि बी ई ओ संकुल प्राचार्य डॉ अजीत भार्गव, पीएचसी, बाबूलाल राठौड़, आयुर्वेद, पुलिस चौकी प्रभारी दिव्य ज्योति गोयल, विक्रम मेड़ा समेत गणमान्यजन ने सभी अतिथियो का स्वागत पुष्प मालाओ से किया गया। स्कूल संचालक को अतिथियो ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने वाद विवाद व विभिन्न प्रतियोगिता ने अपना टेलेंट दिखाया Post navigation विधायक मुकेश पटेल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल छात्राओं से फीता कटवाकर 88 लाख रुपए की लागत से बने कन्या हाई स्कूल भवन का लोकार्पण करवाया महाशिवरात्रि पर मंदिरों में विशेष पूजा अभिषेक के हुए आयोजन