थांदला। थांदला चुनावी रंग में पूरा नगर रंगा हुआ । ऐसे में वार्ड क्रमांक 07 अलग ही रंग में नजर आ रहा है। पूरे नगर में जहा वार्ड क्रमांक 6 जहा से कांग्रेस ने आपने पांव पीछे खींच कर भाजपा को र्निविरोध जीत दिलाई तो वही वार्ड क्रमांक 7 जहा कांग्रेस अपना प्रत्याशि ही नही मिल पाया , यहां भाजपा की लड़ाई अपनी ही वार्ड के बागी भाजपा प्रत्याशि ज्योति राठोड़ से है। जहा एक और सारिका राकेश मेहता चुनाव के आरंभ से पूरे वार्ड से लगातार में संपर्क में जुटी है तो वही ज्योति राठौड़ मोन जनसंपर्क कर रही है । गर्मजोशी से किया जनसंपर्क वार्ड कर्मांक 7 की महिला प्रत्याशी सारिका राकेश मेहता ने वार्ड वासियों , समाजजनों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ जबरजस्त जनसमपर्क करते हुए वार्ड वासियों से आशीर्वाद लिया। वार्ड वासियों ने भी उक्त जनसंपर्क को भरपूर जनसमर्थन दिया। जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, चुनाव प्रभारी अनिल भंसाली, अमित शाहजी, सचिन सोलंकी, सत्येंद्र यादव ,अभिषेक मेहता सहित बड़ी संख्या वार्ड वासी , समाजजन और भाजपा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation आखिर क्यों माफी मांग रहे है वार्ड 11 के निर्दलीय प्रत्याशी पति विवाहिता से बस चालक ने किया दुष्कर्म