सुनील खेड़े/आकाश उपाध्याय@जोबट

नगर में आज अलग-अलग दो अलग अलग स्थोनो पर 23 लाख 92 हजार की लागत से निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ है। जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 12 में 20 लाग 68 हजार की लागत के नवीन सीसी रोड का भूमि पूजन हुआ वही बड़े बस स्टैंड स्थित आजाद उद्यान में 3 लाख 24 हजार की लागत से पेवर्स लगाने का भूमि पूजन भी किया गया । उक्त भूमिपूजन नगर परिषद के अध्यक्ष रमिला दीपक चौहान, उपाध्यक्ष संजय वाणी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान, पार्षद अमृतलाल राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, सचिव डोडवे, पंडित राकेश चौबे, पंडित रामचन्द्र उपाध्याय, मुबारिक भाई, नगर परिषद के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय वार्डवासी भी मौजूद थे ।
स्थानीय वार्डवासियों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि वार्ड 12 में आज जिन सीसी रोड का भूमि पूजन हुआ वह अत्यंत आवश्यक थे हम नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद के आभारी है जिन्होंने हमारे एक निवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए हम वार्डवासियों को नवीन रोड की सौगात दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *