सुनिल खेड़े @ जोबट – जोबट नगर के सुभाष मार्ग में एक और मिनी क्लिनिक बेखौफ होकर संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी के ध्यान में होने के बावजूद भी नगर के मध्य में एक अस्पताल नवजीवन अस्पताल का संचालन बिना कोई रोक-टोक के हो रहा है सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस अस्पताल का भी पंजीयन और रजिस्ट्रेशन दोनों नहीं होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौन होकर किसी गरीब की मौत का इंतजार कर रहे ऐसा लगता है जिस हस्पताल का संचालन डॉ संदीप पटेल के द्वारा संचालित कर रहा है और हर रोज सैकड़ों मरीज उनके यहां आकर इलाज करवा रहे हैं पर जांच होना चाहिए तत्काल। मेरे पास शिकायत आयी है में दिखवाता हु। बहुत जल्द ऐसे क्लीनिकों पर कार्यवाही की जावेगी। डॉ विजय बघेल, बीएमओ. जोबट Post navigation वार्ड न. 12 में सीसी रोड व आजाद उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद, विधायक ने किया विधानसभा के कई गांवों में जल जीवन योजना का भूमि पूजन