आलीराजपुर ।पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की जिले में आंषिक वर्षा होने के कारण वर्षा कालीन फसल सोयाबीन, कपास, उड़द, मक्का, मूंग,मूंगफली आदि फसल मुरझाकर मर रही है। ऐसे में जिले के सभी किसान चिंतीत और परेषान है क्योंकि किसानो ने मंहगे दामो में बीज, खाद्, दवाई खरीद कर फसल लगाई है ऐसे में उनका फसल हेतु लगाई गई मोटी रकम, महनत और मजदूरी का पैसा वापस नही मिल पाएगा। पूर्व विधायक पटेल ने बताया की हमारे जिले में ज्यादातर किसान वर्षाकालीन फसल का फायदा लेते है, क्योंकि रबी सिजन में विधुत सेवा भी पर्याप्त नही मील पाती है। मैं प्रदेश सरकार और जिला प्रषासान से मांग करता हूं की अलीराजपुर जिले मे निर्मित नर्मदा लिंक परियोजना का पानी तत्काल गांव-गांव के नदी नालो मे छोड़ा जावे ताकि जो फसल सुख रही है उसे नष्ट होने से बचाने के लिए उक्त पानी विधुत पम्प आदि से सिंचाई हेतु पानी किसानो को मिल सके। पूर्व विधायक पटेल ने मांग की है की विधुत विभाग द्वारा जिले के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों मे विधुत पंप द्वारा सिंचाई हेतु 24 घण्टा विधुत सप्लाई की सुविधा दी जावे ताकि किसानों द्वारा मंहगे दामो में बीज, खाद् मेहनत और मजदूरी में लगाया गया पैसा वापस मिल सके। यदि सरकार और जिला प्रषासन द्वारा किसानो को पानी और विधुत सुविधा नहीं दी जाती है तो जिले के समस्त किसानो के समर्थन में आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *