रितेश गुप्ता, थान्दला
भाजपा के आधार स्तंभ सहकारिता के जनक लोकतंत्र सेनानी लक्ष्मी नारायण पाठक का 80 वर्ष की उम्र में शुक्रवार देर शाम उनके निवास स्थान पर उनका निधन हो गया। शनिवार को उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई जहां गणमान्य नागरिकों व पत्रकार साथियों ने व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा में शामिल होकर पाठक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। स्थानीय निवास पर तहसीलदार जीएस डावर ने पुष्प चक्र अर्पित कर पाठक की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी शव यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नौगांवा नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके पुत्र अनिल व कपिल पाठक ने मुखाग्नि दी। मुक्ति धाम पर आयोजित शोकसभा में मध्य प्रदेश राज्य गृह निर्माण संस्था के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे ने पाठक के निधन को पार्टी की क्षति बताते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताते हुए पार्टी हित में किए गए उनके कार्यों का बखान किया। आयोजित शोकसभा में झाबुआ विधायक जीएस डामर, थान्दला विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोटापाला, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शैलेश दुबे, विपणन संस्था के पूर्व अध्यक्ष फकीरचंद राठौड़, अनोखीलाल मेहता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गौर सिंह वसुनिया, विजय नायक, पूर्व नगरपालिका झाबुआ अध्यक्ष धनसिंह बारिया, पर्वत मकवाना, गोपाल पंवार, रूपेश सिंगोड़, डॉ के के त्रिवेदी, मीसाबंदी राजेंद्र व्होरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, इंका नेता नारायण भट्ट, नगीन शाहजी, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पार्षद गोलू उपाध्याय, गुरु प्रसाद अरोरा, कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव, राजेंद्र भट्ट, प्रदीप त्रिपाठी, श्यामा ताहेड, पुरुषोत्तम प्रजापति, कमलेश दांतला, अक्षय भट्ट, लक्ष्मण राठौड सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न दलों के राजनेताओं, पदाधिकारियो, गणमान्य नागरिकों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा शोक सभा का संचालन राजेश वैद्य ने किया।

 

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *