झाबुआ डेस्क। रविवार को वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के बैनर तले ईको सेंटर (वन विद्यालय) झाबुआ में बैठक रखी गई। जिसमें प्रांताध्यक्ष , प्रान्त उपाध्यक्ष, प्रांतीय सचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में झाबुआ में वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आधिकारिक रूप से जिलाध्यक्ष राकेश परमार थांदला को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौर पेटलावद, सुमित्रा डामोर थांदला, नवल भवर, दीपिका सिंगाड़िया झाबुआ चुनी गई। तहसील अध्यक्ष लालसिंह भूरिया झाबुआ और राकेश रावत थांदला और प्रेम सिंह चारेल पेटलावद को निर्वाचित किया गया। साथ ही डीएफओ को सभी वन कर्मचारियों ने मिलकर अपनी समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन दिया। Post navigation जल संरक्षण के तहत जन जागरूकता रैली निकाली बीती रात जिला चिकित्सालय में जमकर चली गोलियां, आरोपी फरार, जांच जारी..