भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर के सेजवाड़ा ग्राम के डूंगरी फलिया निवासी राजेश गणावा की गाय के बछड़े का शिकार वन्य प्राणी ने कर लिया। इससे गांव डर का माहौल है। कई बार यहां इस प्रकार की घटना घट चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है वन विभाग ने आज तक वन्य प्राणी को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। सरपंच और ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग पिंजरा लगाकर वन्य प्राणी का रिस्क करें और उसे गांव से बाहर छोड़ें। Post navigation मोर का शिकार करने आए शिकारी को वन विभाग ने पकड़ा मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत