शान ठाकुर, पेटलावद 

वन्य जीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में वन परिक्षेत्र पेटलावद की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दरसअल रविवार को वन परिक्षेत्र झाबुआ, थांदला तथा पेटलावद की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर परिक्षेत्र पेटलावद की बीट रसोड़ी में 03 हेक्टर से अधिक बेशकीमती वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर लिया है। अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा इंदौर के मार्गदर्शन तथा वनमंडलाधिकारी झाबुआ भारत सोलंकी एवं उपवन मंडलाधिकारी झाबुआ दिनेश सिंह गौड़ के निर्देशन एवं टास्क फोर्स में प्राप्त निर्देशो के पालन में की गई है। तथा इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदम- वन भूमि को कब्जे में लेने के तुरंत बाद विभाग ने इसकी सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम भी उठाए हैं। वन भूमि को पुनः अतिक्रमण से बचाने के लिए कंटूर ट्रेंच एवं जल संचयन संरचना में खोदी गई है तथा सीमा पर खूंटे भी गाड़े जा रहे है। यह कार्यवाही विभाग के पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के संकल्प को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *