झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान केंद्र से तकनीकी दिक्कत की शिकायतें भी आ रही है। जिले के नोगांवा में समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। यहां दोनों ईवीएम मशीन खराब हो गई जिसकी वजह से मतदान में देरी हुई। यह मामला मतदान केंद्र क्रमांक 116 का है जहां सात बजे से ही मतदाताओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मौसम में ठंडक की चुनौती से मुकाबला करते मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं को उस वक्त निराशा झेलनी पड़ी जब मतदान केंद्र पर मौजूद दोनों ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान शुरू नहीं हो सका। खराब वोटिंग मशीन को सुधारने के लिए विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। Post navigation EXCLUSIVE: निर्वाचन आयोग और मतदाता के लिए रोल मॉडल बना भेरूलाल अजब गजबः जिस वार्ड के लिए मतदान होना था, उसकी जगह दूसरे वार्ड की पहुंच गई ईवीएम