लवेश स्वर्णकार/ रायपुरिया
सोमवार दोपहर 12:00 बजे के करीब रायपुरिया से पेटलावद जा रहे मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर बैठे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रायपुरिया के सागडीया नाके के अंधे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों व्यक्तियों को हाथ पैर सिर मैं चोट लगी पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची उप निरीक्षक दिव्य ज्योति एसआई शिवकुमार शर्मा यातायात प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचकर पुलिस मोबाइल गाड़ी से घायलों को बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर स्टॉप नर्सों सुशीला मौर्य गीता नरवरिया ने प्राथमिक इलाज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद भेजा घायल के नाम राकेश पिता गुल सिंग निवासी मुकपुरा धर्मेंद्र पिता कांतिलाल निवासी छपरा पाड़ा नंदू पिता शंभू वसुनिया निवासी रामनगर उप निरीक्षक दिव्य ज्योति ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की खोजबीन की जाएगी साथ अभी अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है इधर इस दुर्घटना के मामले में बताया जा रहा है कि यह घायल सड़क पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक बेसुद पड़े रहे लेकिन किसी भी ग्रामीण ने मानवता दिखाकर घायलों को अस्पताल नही पहुचाया नही उनकी कोई मदद की हालांकि पुलिस सूचना मिलने पर पहुँची हर समय रायपुरिया में सक्रिय रहने वाले यातायात प्रभारी अजीतसिंह सब इंस्पेक्टर दिव्यज्योति तथा एएसआई शिवकुमार शर्मा ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *