शैलेश कनेश, मथवाड विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत आकडीया में संगठन के युवाओं ने प्रकृति बचाओं का संदेश दिया। युवाओं का मानना है कि, जंगल हमारी पहचान है, पहाड़ों का हरा भरा होना हमारे वातावरण को अनुकूलित रखता है, हमारे बाप दादा, हमारे पुरखें जंगलों कि रक्षा करते आएं हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है,कि हमारे जंगल जमीन, आसपास के वातावरण को अनुकूलित, संतुलित रखें, गांव के युवा साथी रसीया जो युवाओं का नेतृत्व करते उनका मानना है, जंगल हमारी संस्कृति हमारा आत्मीय भाव जंगल से जुड़ा है। जंगल जमीन पेड़ पौधे पानी जानवरों से हमारा आत्मीय रिश्ता है। इसका संरक्षण करना हीं हमारा धर्म है। इस कार्यक्रम मे सामाजिक कार्यकर्ता कचला चौधरी बुरमा, विजय कनेश रोसिया , राकेश डावर , ओर आकड़िया से अलसा वास्केल, राकेश वास्केल,रसील वास्केल, बका भगत, तेलिया वास्केल, सांगलिया वास्केल, आदि ग्रामीण शामिल हुए। Post navigation मथवाड़ को कैबिनेट मंत्री ने दी बड़ी सौगात, रानी काजल माता मंदिर मथवाड़ रोड का भूमि पूजन किया