शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश राज्य के जिला आजमगढ़ के कुल 14 लोग फंसे हुए है जो मदद की गुहार लगा रहे है। बुधवार को रात करीब 8 बजे प्रशासन ने आनन फानन उमराली, सोंडवा, छकतला, बखतगढ़ में फंसे लोगों को सूचना दी कि अलीराजपुर जिले से बस उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होगी। लॉक डाउन में फंसे लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, वही कुछ तो बचे हुए कुछ पैसे से भी निजी गाडिय़ा किराए से कर अलीराजपुर के लिये निकल पड़े परन्तु उन्हें आधे रास्ते से यह कह कर लौटा दिया गया कि बस पूरी तरह भर गई। इसके बाद कुछ लोग बच गए और लोगों की मांग है कि उन्हें उनके प्रदेश लौटाया जाए ताकि अपने परिवार से मिल सके। Post navigation जिला सहकारी बैंक में पहुंचा एटीएम बैंक, बैंककर्मी कोरोना वायरस से बचाव की दे रहे ग्रामीणों को नसीहतें शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंस की उड़ाई धज्जियां