रितेश गुप्ता, थांदला
शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब थांदला द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान किया। लायंस क्लब थांदला के अध्यक्ष बी एल गुप्ता, वीआर अरोरा, ओम प्रकाश बजाज , ऋषि भट्ट, मोहनलाल लोढा, जयंतीलाल लोढ़ा, शैलेंद्र चौहान , योगेश चौहान आदि द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक हिंदू सिंह चौहान के निवास स्थान पर पहुंच परिवार जनों की उपस्थिति में पुष्पमाला, एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इंदू सिंह चौहान द्वारा अंचल में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। साथ ही 35 वर्षों तक प्राचार्य पद पर रहकर भी कार्य किया। अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता ने कहा कि गुरु का सम्मान कर हम अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अपने शिक्षक एवं गुरु का विशेष स्थान होता है, उन्हीं के आशीर्वाद एवं शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। लायंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षकों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। परंतु कोरोना के मद्देनजर आयोजन को छोटे स्वरूप में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *