रितेश गुप्ता, थांदला

सेवा गतिविधियों में अग्रणी लायंस क्लब द्वारा गांधी जयंती से सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था जिस का समापन वयोवृद्ध एवं समाजसेवी राजमल शाह जी के सम्मान के साथ किया गया। राजमल शाह जी जनसंघ के कर्मठ कार्यकर्ता रहे जिन्होंने बिना किसी पद पर रहते हुए लंबे समय तक जनसंघ के साथ कार्य किया। साथ ही वह जैन समाज के बचत बैंक एवं ललित जैन नवयुवक मंडल के संस्थापक अध्यक्ष रहे। लायंस क्लब थांदला द्वारा अध्यक्ष बी एल गुप्ता, वीआर अरोड़ा, प्रकाश चंद्र घोड़ावत, उमेश पिचा, ऋषि भट्ट, डॉ. कोमल शाह, डॉ. सीमा शाह की उपस्थिति में शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने हेतु शुभकामनाएं दी। लायंस क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता ने बताया कि विगत 1 सप्ताह से जारी सेवा सप्ताह के दौरान लायंस क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान, नेत्र परीक्षण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फूड वितरण, यातायात सुरक्षा जैसी विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *