विपुल पांचाल@ झाबुआ Live जिले में लॉक डाउन 4 जारी है। इसी बीच आज फिर से झाबुआ जिलेवासीयो के लिए इंदौर भेजे गए सैम्पलों की आई रिपोर्ट राहत की खबर लेकर आई है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस बारिया ने बताया कुल 18 सेम्पल इंदौर में भेजे गए थे उनमें से 17 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमे ही 17 नेगेटिव है और 1 की रिपोर्ट आना शेष है।। उम्मीद है जल्द ही यह रिपोर्ट हमारे पास आ जायेगी। कोरोना संक्रमण के आशंका के चलते झाबुआ जिले के लिए यह राहत भरी खबर है। हालांकि जिलेवासियों को लॉक डाउन का पालन करना है और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना है ताकि यह नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण हमारे जिले में पैर पसार न सके। Post navigation पूर्व राज्य मंत्री ने प्रवासी मजदूरों को ले जाने वाली बसों के लिए प्रशासन पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप चोरों ने मचाया शोर; पुलिस ने छकाया सीसीटीवी कैमरे की जद में आए