सलमान शैख़@ पेटलावद
साईं मन्दिर परिसर में स्थित किराना दुकान पर किराना व्यापारी के यहां पुलिस की टीम ने अब से थोड़ी देर में को दबिश दी। उसके यहां बड़ी मात्रा में कई समग्रिया जब्त की गई है। तम्बाकू के प्रोडक्ट भी शामिल है, जिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

टीआई संजय रावत ने बताया कि अभी सम्पूर्ण लाकडाउन चल रहा है। यहां इस प्रकार की कोई गतिविधि नहीं हो सकती है। लेकिन फिर भी उक्त व्यापारी कालाबाजारी कर रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर सामग्रिया जब्त की। पुलिस ने व्यापारी प्रमोद विजय मेहता के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 भादवि और 51(क) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण दर्ज कर कोर्ट पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *