दीपेश प्रजापति @ झाबुआ विद्युत विभाग के लाइनमैन की लापरवाही का नतीजा गरीब किसान को अपने घोड़े की जान से चुकाना पड़ा। झाबुआ के ग्राम वागलावाट भूरिया नेवा फलिया के पीड़ित किसान ने बताया कि विद्युत तार टूट कर जमीन पर गिर गए थे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने राणापुर लाइनमैन बाबू माली को दी थी कि इन जानलेवा तारों को जल्दी से हटाया जाए। लेकिन लापरवाह लाइनमैन नहीं आया। इसके पूर्व भी तारों की चपेट में आने से 2 गायों की मृत्यु हो गई। 19 तारीख को फिर तार टूटकर जमीन पर गिर गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फिर लाइनमैन को दी पर लाइनमैन लापरवाही के कारण बेजुबान घोड़े की जान चली गई। Post navigation 21 जून टीकाकरण महाअभियान के तहत थांदलारोड-नोगांवा मेंभी होगा वैक्सीनेशन टीकाकरण महा अभियान के केंद्र का सांसद प्रतिनिधि काॅसवा ने फीता काटकर किया शुभारम्भ