शान ठाकुर/जीवन राठौड़

पेटलावद/सारंगी।  पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दूसरी बड़ी कार्रवाई कर एक स्कोडा कार से क्रमांक MH06AS6120 से 38 पेटियां अवैध शराब ज़ब्त की जप्त की गई है। वही कार सहित कुल मश्रुका 5,20,600/- जप्त किया है एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 25 जून की देर रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कोडा कार क्रमांक MH06AS6120 में अवैध शराब भरकर बदनावर – भैसोला मार्ग से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर बरवेट रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से जामली की ओर लेकर भागने लगा। पुलिस ने कार का पीछा कर घेराबंदी की। वाहन रुकवाने के दौरान चालक व उसका एक नाबालिग साथी वाहन से कूदकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशुवेन्द्र उर्फ धीरू पिता उदयभानसिंह तोमर निवासी ग्राम बरमुपुर, थाना औरैया (उ.प्र.) हाल निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी झाबुआ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 38 पेटियां अवैध शराब पाई गई। जिसमे 15 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बियर, 15 पेटी हंटर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर, 08 पेटी गोवा व्हिस्की कुल 432 बल्क लीटर, अनुमानित मूल्य: 1,20,600/-

इसके अतिरिक्त स्कोडा कार (MH06AS6120) की अनुमानित कीमत ₹4,00,000/- है।

अभियुक्त को गिरफ़्तार कर अपराध क्रमांक 231/2025, धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक दीपक देवरे, प्रधान आरक्षक क्रमांक 629 केमता चौहान, प्रधान आरक्षक क्रमांक 481 भगतसिंह सोलंकी, एवं आरक्षक क्रमांक 676 प्रकाश मंडलोई का विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *