शान ठाकुर, पेटलावद मध्यप्रदेश में सिर्वी महासभा की प्रांतीय इकाई का गठन होने जा रहा है। इसी श्रृंखला में बुधवार को झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के पेटलावद नगर इकाई का गठन किया गया है। जंहा मुख्य पर्यवेक्षक भगवानसिंह चौहान ने सकल पंच की बैठक में महासभा की नगर इकाई का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गई। नगर इकाई का गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी पेटलावद नगर इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर मुकेश नारायण पड़ियार को मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष आईदान मानाजी परमार, महासचिव जितेंद्र धन्नालाल पड़ियार, सचिव प्रवीण पन्नालाल परमार एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व गजेंद्र रमेश काग को सौपा गया। गोरतलब है कि वर्ष 2022 से 2025 तक पेटलावद नगर अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल काग के द्वारा सफलतम कार्यकाल पूरा किया गया, जिस पर सभी समाज जनों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। अध्य्क्ष बाबुलाल काग के कार्यकाल के दौरान पेटलावद में श्री आई माताजी मंदिर का भव्य और ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ था जो की आज भी नगर में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन्हें बनाया प्रतिनिधि बैठक के दौरान मांगीलाल शंकरलाल काग, कमलेश रामलालजी हामड़, राधे लूणचंद परमार, लोकेश मुकेश परमार, मुकेश मांगीलाल परमार, विमल भेरूलाल गेहलोत, राजेंद गोविंद सेप्टा को तहसील प्रतिनिधि बनाया गया है। वही जिला प्रतिनिधि वीरेंद्र मूलचंद काग, जगदीश नारायण भायल, कोमल सामाजी पड़ियार, बाबूलाल कानाजी काग, बाबूलाल दीपाजी मुलेवा एवं प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में गोपाल मानसिंह चौधरी, मोहनलाल मोतीजी सोलंकी चुने गए। इस अवसर पर सकल पंच, चौधरी कोटवाल सहित वरिष्ठजन उपस्थित थे सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री आईमाता के समक्ष शपथ ली। Post navigation लग्जरी कार से पुलिस ने पकड़ी बड़ी मात्रा में अवैध शराब, 5 लाख रुपये से अधिक का मश्रुका जब्त पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ होंगे गौरव जैन, आदेश हुआ जारी