आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले में विगत 2 दिवस से जारी सतत वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। विद्यालय परिसर एवं विद्यालय पहुँच मार्ग में जल जमाव होने से जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त /मान्यता प्राप्त/ सी०बी०एस०ई० में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 27/08/2024 (मंगलवार) को जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के छात्र/छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयीन शिक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे। Post navigation थैलेसीमिया व सिकल सेल पर हुई कार्यशाला, टीम रक्तदूत को सम्मानित किया गया हिंदू युवा जनजाति संगठन और टंट्या भील मामा समिति ने जन्माष्टमी मटकी फोड़ का आयोजन किया