सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी सोमवार को खरडूबड़ी के तालाब फलिया में रहने वाली एक महिला ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेतीबाई पति तेतिया ने अज्ञात कारणों के चलते घर में पाट पर साड़ी को गले में बांधा और फंदा लगाकर झुल गई। सूत्रों की माने तो परिजन खेत में काम करने के लिए गए थे और इसके बाद चार साल की बच्ची बसंती ने महिला को फांसी के फंदे पर झुलते देखा तो घर वालों को खबर दी और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला तेती बीस वर्ष की थी और छह माह पूर्व ही उसकी शादी तेतिया से हुई थी इसके बाद उसे लकवे की बीमारी हुई और वह इससे परेशान थी। पुलिस एएसआई जसवीरसिंह चौहान, एएसआई पायल शर्मा, मुजाल, नायब तहसील मौके पर पहुंचे और लाश का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। Post navigation मानव श्रृंखला-रांगोली बनाकर दे रहे ‘जन-जन की यही पुकार अबकी बार करे मतदान मलेरिया-डेंगू बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों को दिए टिप्स