रितेश गुप्ता, थांदला ग्रामीण अंचल की शाला उमावि परवलिया मे भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप कलेक्टर आशीष सक्सेना व रिटर्निंग आफिसर अनिल भाना के मार्गदर्शन मे मतदाताओ मे मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न तरीकों से सार्थक प्रयास किये जा रहे है। स्वीप अन्तर्गत उमावि परवलिया के विधार्थीयो,स्टाफ व प्राचार्य परवलिया स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जन-जन को मतदान मे पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी गई व मतदान करने के लिए आकर्षक रांगोली बनाकर घर-घर तक संदेश पहुँचाया जा रहा है। वही मतदान के प्रेरणादायी नारों के ओजस्वी उदधोष के साथ जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को विधानसभा निर्वाचन मे मतदान करने के लिए जाग्रत किया जा रहा है।”जन-जन की अब यही पुकार-मतदान करेंगे अबकी बार” Post navigation स्वर्ण जयंती वर्ष पर राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जिले के प्रवास पर लकवे की बीमारी से त्रस्त नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झुली