अलीराजपुर मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर जिला अलीराजपुर पटवारी संघ की इकाई ने आज तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी को मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष नितेश अलावा, सचिव,किशोर बैरागी,कोषाध्यक्ष पदमलाल जमरा,राघु जमरा,कमल बारिया,नवलसिंह डुडवे, सरदार सौलंकी,दिलीप ओहरिया, अजमेर,राजाराम मौर्य पटवारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता रेमसिंह डुडवे भी उपस्थित रहे और कहा कि कोविड काल मे 24 घण्टे कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारियों की जायज मांगो का हम समर्थन करते है। Post navigation सोंडवा क्षेत्र में गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए 10 लाख रूपए की लागत वाली लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा के लिए विधायक पटेल ने की समर्पित गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के झाबुआ दौरे पर हुआ वर्चुअल नवीन पुलिस चौकी परवलिया का लोकार्पण