अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- दोपहिया वाहन व ठेलागाड़ी पर व्यवसाय करने वाले रोड के दोनों किनारों पर खड़े रहने से बरझर कस्बे में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वही ग्रामवासी भी अपना सामन रोड पर रख देते है जिसके कारण वाहनों का आवागमन रुक जाता है और इस दौरान जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। ऐसी स्थिति को देख ग्राम पंचायत भी ध्यान नही दे रही हैं दोपहिया वाहन खड़े होनों व रोड पर ठेलागाडिय़ां लगने से से रोज जाम की स्थिति बनी रहती है दो वाहन आमने सामने आने पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस दौरान सबसे ज्यादा जाम की स्थिति प्रजापत मोहल्ले व बोहरा मस्जिद के पास बनी रहती है यहा ठेलागाडिय़ों व दोपहिया वाहन वाले रोड पर अतिक्रमण कर खड़े रहते हैं, तो वही व्यापारी भी अपना सामान रोड पर रख देते हैं, जिसकरण से वाहनों का आवागमन रुक जाता है ये स्थिति रोज बनी रहती है पर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। Post navigation 70 साल के बुजुर्ग हज के दौरान अपने सहायक ले जा सकेंगे : महिलाएं बगैर महरम के हज का सफर कर सकेगी मप्र सब जूनियर रैकिंग बेडमिंटन में खिताब जीतने वाले झाबुआ के बेटे की एसपी जैन ने समानित किया