झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट-
सिगरौली में आयोजित मध्यप्रदेश सब जूनियर रैकिंग बेडमेंटिन स्पर्धा 2017 में अंडर 13 आयु वर्ग में झाबुवा जिले के थांदला में रहने वाले 13 वर्षीय बालक विनय अशोक शर्मा ने राज्य स्तरीय खि़ताब अपने नाम किया तथा मध्यप्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तेनारी आंध्रप्रदेश में आयोजित होगी वहां पर अपने जिले व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज झाबुआ खेल परिसर के बेडमेंटिन हाल में जिला बेडमेंटिन कमेटी द्वारा बालक का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें झाबुआ एसपी महेशचंद जैन भी पहुंचे और बालक को मिठाई खिलाकर नेशनल टूर्नामेंट में खेलने जाने पर शुभकामनाए दी। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमंग सक्सेना, मयंक रुनवाल व अन्य खेलप्रेमी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *