झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड से बुरहान जादलीवाला की रिपोर्ट- रविवार शाम 4 बजे थांदलारोड रेलवे स्टेशन पर पोल नंबर 582/15 पर मालगाड़ी गुजर रही थी तभी एक अनजान व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि शाम 4 बजे थांदलारोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन रतलाम ओर से आ रही थी तभी वहां पर बैठे एक व्यक्ति सामने आया व रेलगाड़ी के सामने कूद गया, यह देखते ही ट्रेन ड्राइवर ने पहले हॉर्न बजाए लेकिन हटा नहीं और कट गया। ड्राइवर फिरदोस कुरैशी व गार्ड विश्वाथ पंडित ने बताया कि अचानक वह व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद गया मालगाड़ी रोकी तब तक वह मर चुका था। Post navigation भगोरिया के उल्लास में डूबे ग्रामीण, कांग्रेस-भाजपा ने निकाली गेर दाऊदी-कोठारी-राठौर को मिला प्रादेशिक प्रतिनिधित्व