अलीराजपुर लाइव डेस्क-
मप्र कृषि आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, सचिव संजय रघुवंशी, ओमप्रकाश पलोड़, उमाशंकर अग्रवाल, राजेश मलैया की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में रिमामय बैठक भोपाल की होटल राजा भोज में आहुत की गई जिसमें प्रदेश से लगभग 40 पदाधिकारियों ने सहभागिता की। प्रदेश कार्यकारिणी में अलीराजपुर जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी शफाकत हुसैन दाऊदी नानपुर, को लिगल एडवाइजर, जिगेश कोठारी अलीराजपुर को प्रदेश सह सचिव एवं महेन्द्र राठौड जोबट को प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही झाबुआ जिले से राजेन्द्र जैन व्होरा थान्दला को प्रदेश सगंठन मंत्री, प्रदेश सगंठन ने अलीराजपुर जिले को 3 प्रतिधिधित्व देने पर सरंक्षक गोविन्द कापडिय़ा, जिलाध्यक्ष जानकी वल्लभ कोठारी, सिन्टु जायसवाल, मुकेश सोमानी, ओमू सोमानी, नारायण मामा, भाभरा अध्यक्ष, धर्मेन्द्र जायसवाल अलीराजपुर अध्यक्ष राघवेन्द्र कापडिय़ा ने प्रदेश सगंठन का आभार मानते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *