झाबुआ से दीपेश प्रजापति की रिपोर्ट जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा सुबह से ही रेत का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की ,जिसमें दो ट्रक रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। ट्रक क्रमांक MH 18 BG 5089 तथा ट्रक क्रमांक MH 18 BG 4969 को जप्त कर पेटलावद थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है। इन वाहनों पर मध्य प्रदेश रेत (उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2019 के तहत अर्थदंड लगाने की कार्रवाई की जावेगी।जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है विगत दिनों में की गई कार्यवाही के फस्वरूप शासन को 15 लाख रूपए अर्थदंड के रूप में राजस्व प्राप्त हुआ है Post navigation बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर 11-11 पौधे लगाएंगे भाजपाई एक्शन एड एसोसिएशन घर-घर जाकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए कर रहा प्रेरित