रितेश गुप्ता, थांदला
नगर के रुनवाल परिवार के पति-पत्नी ने एक साथ दीक्षित होकर सांसारिक जीवन को त्यागा दिया। बीते दिनो से चर्चा में था कि गत वर्ष दीक्षित हुए प्रशस्त मुनिजी के माता-पिता भी दीक्षा पथ की ओर अग्रसर होने जा रहे हैं। आज सुबह सुनील रुनवाल एवं पत्नी नीता रुनवाल ने प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनिजी मसा से दीक्षा प्राप्त कर सांसारिक जीवन को त्याग दिया। गौरतलब है कि रुनवाल परिवार की यह 5वीं दीक्षा है। दीक्षा पश्चात दीक्षार्थी सुनील रुनवाल को सुयेशमुनिजी मसा व निता रुनवाल को नित्यप्रभाजी मसा नाम प्रदान किया गया। आज सुबह नगर के समाजजनो द्वारा दीक्षा की सूचना मिलते ही प्रात: शोभा यात्रा के रुप मे जवाहर मार्ग निवास स्थान से पोषध भवन लाया गया जहां दीक्षा विधि सम्पन्न विराजित मुनि जनो के शुभाशीष से दी गई।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *