रितेश गुप्ता, थांदला
जी हां, भारतीय टीम के रिटायर्ड केप्टन कूल महेन्द्रसिंह धोनी अब झाबुआ जिले के प्रसिद्ध कड़कनाथ की फार्मिग करेंगे। जिसके लिये झाबुआ जिले की थांदला तहसील के ग्राम रुण्डीपाड़ा निवासी विनोद मईडा उनके 2000 चूजों के आर्डर को पूरा करने में लगे है। विनोद जो कि आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन कैन्द्र सहकारी सस्ंथा रुण्डीपाड़ा के संचालक है व जिन्हें कृषि विज्ञान केन्द्र एवं एमपी कड़कनाथ वेबसाइट के माध्यम से महेन्द्रसिंह धोनी के 2000 कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर आया है। उनका कहना है कि महेन्द्र सिंह धोनी के वेटनरी डॉ.एसएस कुल्डु द्वारा सम्पर्क किया गया व पूरी जानकारी लेने के बाद ओर तकरीबन 85 दिन की तफ्तीश के बाद उन्हें 1 लाख 80 हजार एडवांस के साथ 2000 चूजों का आर्डर दिया गया । डॉ. एसएस कुल्डु वेटनरी डाक्टर होने के साथ महेन्द्र सिंह धोनी के मित्र भी है व धोनी ने जब कड़कनाथ खरीदने की इच्छा जताई तब कड़कनाथ की डिल में उन्होंने काफी योगदान दिया।
ऑर्डर पूरी तैयारी में विनोद मेड़ा व उनकी पूरी टीम जुट गई है व विशेष एतिहात के साथ चूजों को तैयार किया जा रहा है 2000 चूजों में से आधा ऑर्डर पूर्ण भी हो चुका है। 15 दिसम्बर तक इन्हें उक्त ऑर्डर को पूर्ण कर रांची में डिलेवरी देनी है। राजू का कहना है कि आर्डर को प्राप्त कर वे अति उत्साहित है व महान क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के शहर खुद इस आर्डर की डिलेवरी के लिये रांची जाऐगे। इससे पहले भी तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी कड़कनाथ का आर्डर कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से झाबुआ जिले को दिया था जिसके बाद अब कैप्टन कूल भी दिल झाबुआ जिले के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे पर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *