थांदला। थांदला की 1 और बेटी यूक्रेन से भारत लौट गई है। यूक्रेन के खारकिव शहर में फसी रिचा धानक बमुश्किल हालातो से गुजर कर आज भारत लौट आई है। मुंबई पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रिचा का स्वागत किया। रिचा ने सांझा एयरपोर्ट से तस्वीर। प्राप्त जानकारी अनुसार कल गुरुवार को रिचा यूक्रेन से 24घंटे से अधिक का बमबारी, और मिसाइलों को गूंज भरे सफर को तय कर हंगरी पहुंची जहां से भारतीय एंबेसी की मदद से विमान मार्ग से मुंबई पहुंच गई है। यूक्रेन में बंकर में कई दिन बिताने और हर पल खोफ के माहोल से गुजर कर भारत लौटी रिचा के माता पिता युद्ध के शुरुवाती दिनों से भयभीत और चिंतित थे , कई बार झाबुआ लाइव से बात करते हुए उनकी आंखे नम हो जाती थी , आज भी बेटी की आने की खुशी बताते हुए पिता अनिल व माता रमा की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। रिचा के काका संजय व विनोद धानक ने बताया कि आज देर शाम तक घर पहुंच जाएगी। Post navigation यूक्रेन से थांदला पहुंची कशिश का हुआ जबरदस्त स्वागत यूक्रेन के हालातों से बमुश्किल लौटी रिचा का हुआ जबरदस्त स्वागत