राज सरतलिया, पारा राष्ट्र जागरण मंच के तत्वावधान में आज पारा नगर मे युवा सम्मेलन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। सम्मेलन मे मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के धार विभाग संयोजक हरिओम शर्मा लाखनसिह राजपूत व उमेश सेतन थे। राष्ट्र जागरण मंच द्वारा आयोजित एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रागण मे रखा गया था, जिसमे पारा नगर समेत आसपास के ग्रामीण अंचल के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। उपस्थित युवाओ को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के धार विभाग संयोजक हरिओम शर्मा ने कहा कि देश की एकता व अखंडता को विपरीत परिस्थितियों में बनाए रखे। अलग अलग जाति में न बटकर संगठित रहे केवल एक जाति हिंदू रहने की बात कही। हिन्दुत्व की भावाना से काम करे, न कोई अगडा है, न काई पिछडा मानव मात्र सभी एक समान है। देश की अस्मिता पर आंच न आने दे। देश के लिए सरहद पर अपनी जान न्योछावर कर रहे। सैनिकों व उनके परिवार को सम्मान दे। जीतना बन सके देशहित में काम करे। आज भारत की साख पूरे विश्व में बडी है। इस साख बानए रखने मे अपना अमूल्य योग दान देने की की समझाइश दी। समापन पर कार्यक्रम का आभार ज्ञानसिह भाटी ने माना। ) Post navigation मां दशामाता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली विशाल शोभायात्रा श्रीमद भागवत भागवत ज्ञान कथा में स्वामी प्रणवानंद ने कहा, किसी कार्य को करने के लिए मन का एकाग्र होना जरुरी