आरिफ खान@ आजदनगर शासकीय महाविद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में संविधान दिवस के अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आनलाईन आयोजित किये गये हैं जिसमें ‘डाॅ भीमराव अंबेडकर और उनके विचार ‘ विषय पर व्याखान हूआ और भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी रखी गयी है प्रो. एस. एस डोडवे ने डाॅ भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और संविधान की शपथ दिलाई | प्रो.एम.एस.डोडवा ने बाबा साहब के सामाजिक और राजनीतिक विचारों से अवगत कराया और डाॅ रेशम बघेल ने वंचित वर्गों के लिए संविधान के प्रावधानों को समझाया और प्रो विजय कुमार अलावे ने बाबा साहब के आथिर्क विचारों को बारे में बताया संचालन और आभार कार्यक्रम अधिकारी प्रो कमलेश गणावा ने किया प्रो. संदीप बामनिया ,प्रो दिलीप, गरवाल का विशेष सहयोग रहा | ,प्रो शुभम चौहान सिगदारसिंह कन्नौज भरत भूषण मेवार व विद्यार्थी आनलाईन उपस्थित रहे | Post navigation 10वीं-12वीं की रिविजन टेस्ट परीक्षा प्रारंभ : कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के लिए किए इंतजाम श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला चल समारोह; 3 दिन चलेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव