झाबुआ। अपैक्स बैंक भवन भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश की लगभग 50 हजार सहकारी संस्थाओं मे से एनसीडीसी के मापदण्ड अनुसार राज्य स्तर पर चयनित 7 सहकारी संस्थाओं में से झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले की तीन सहकारी संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह मे प्रमुख सचिव सहकारिता अजीत केशरी, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र भोपाल केदार शर्मा, शीर्ष बैक के प्रबंध संचालक प्रदीप नीखरा, राष्ट्रीय सह.वि.नि. के क्षेत्रीय निदेशक आरके लाला द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय पुरस्कार उत्कृष्ठता एवं श्रेष्ठता-2018 के मापदंडों के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ से संबंद्ध आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सोरवा जिला अलीराजपुर को उत्कृष्ठता हेतु प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए एवं चांदपुर जिला- अलीराजपुर को श्रेष्ठता हेतु द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रुपए व सम्मान पत्र से बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव, अंकेक्षण अधिकारी अलीराजपुर एवं प्रशासक व्हीआर दंडोतिया, सहकारी निरीक्षक एवं प्रशासक अमितसिंह तथा समिति प्रबंधक बालाप्रसाद प्रजापति को पुरस्कृत किया जाकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विपणन सहकारी संस्थाओं मं प्रदेश स्तर पर विपणन सहकारी संस्था मर्यादित पेटलावद को उत्कृष्ठता हेतु प्रथम पुरस्कार एवं सम्मान पत्र से संस्था के प्रशासक कैलाश मुवेल, प्रबंधक मांगीलाल पटेल एवं सहायक प्रबंधक गजेंद्रसिंह देवड़ा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *