लवेश स्वर्णकार रायपुरिया

रायपुरिया टीआई अनिल बामनिया पर ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने आने जाने वाले लोगो तथा ठेला व्यवसायी के साथ मारपीट की है टीआई सिविल ड्रेस में आए और अचानक उनके निजी वाहन से उतरकर ग्रामीणों से मारपीट करने लग गए बताया जा रहा टी आई बामनिया नशे में धुत थे बाद में टीआई की भी लोगो ने पिटाई की है ओर टी आई के निजी वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी है।

बाद में लोगो का हुजूम थाने पर पहुँच गया ओर थाने का घेराव कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए ग्रामीणों का आरोप है कि जब वो टीआई की शिकायत लेकर थाने पर पहुचे थे उनके साथ दुर्व्यवहार किया है ग्रामीणों ने टी आई का मेडिकल कराने की मांग की थाने पर एसडीओपी सोनू डावर तथा एडिशनल एसपी आनंदसिंह वास्कले पहुचे है ओर ग्रामीणों ने अपनी आपबीती सुनाई फिलहाल एसडीओपी एक एक कर पीड़ितों से चर्चा कर रही है उचित कार्रवाही का आश्वाशन दे रही है फिलहाल ग्रामीणों का हुजूम थाने के बाहर मौजूद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *