भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर राम मंदिर चंद्रशेखर आजाद नगर-भाबरा से आज भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ, जिसमें मुख्य रूप से महामंडलेश्वर सेवानंद गिरी जी महाराज, लिमखेडा काचला आश्रम से पधारे और आजाद नगर राम मंदिर से बग्गी पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए नगर भ्रमण करते हुए बिलझर ग्राम पहुंचे। इस पावन यात्रा में कन्याएं कलश लेकर सबसे आगे-आगे चलती रहीं, वहीं हजारों युवा साथी, मातृशक्ति और भक्तजन भी शामिल हुए। भजनों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु “जय श्री राम” के जयकारों के साथ नाचते-गाते हुए पूरे बिलझर क्षेत्र को भक्ति में सराबोर करते रहे। यह यात्रा बिलझर भक्त मंडल, अजनारिया फलिया पहुंचकर सम्पन्न हुई। रात्रि 9:00 बजे भजन संध्या एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी का लाभ लिया। रात्रि 12:00 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा। Post navigation महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका धारदार हथियार से बैल की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज