वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट शुक्रवार शाम शुरू हुई बरसात में रात 9 से 10 बजे के दरमियान गुनेरी रोड स्थित अबलिया खरत का तीन भाग में बना कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। पहले मकान के पीछे स्थित दीवार गिरी दीवार गिरने की आवाज सुन मकान में रह रहे किरायेदार बाहर निकल आये। थोड़ी देर पश्चात पूरा मकान धरासाई हो गया। मकान गिरने से वहा रह रहे किरायेदारो का घरेलू सामान दब गया वो तो गनीमत रही कि समय रहते मकान मे निवास करने वाले बाहर आ गये थे नही तो बडी जानमाल की हानि हो जाती। मकान मालिक द्वारा सूचना दीये जाने पर हल्का पटवारी द्वारा निरीक्षण कर किरायेदारों द्वारा सूची बना नुकसान का आकलन किया गया । मकान के मलबे में एक मोटरसाइकिल भी दब गई थी। Post navigation झाबुआ विधानसभा उप चुनाव की आचार संहिता लागू, 21 अक्टूबर को होगा मतदान मेडिकल संचालक पर दवा न देने की बात पर विवाद में पुलिस के जवानों को काटा