जितेन्द्र वाणी, नानपुर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के संगठन हेतु राजेन्द्रसिंह राजपूत को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति अभियान के राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज द्वारा करते हुए मध्यप्रदेश में अभियान का विस्तार करने की जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्रसिंह राजपूत जी को सौंपी है । राजेन्द्रसिंह राजपूत मूल रूप से संघ से है वर्षो तक संघ के विभिन्न दायित्वों पर रहे ओर अनेक कार्यो के माध्यम से व्यापक रूप से सफल बनाते रहे है द्य इनके द्वारा किये गये कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए इस महत्पूर्ण अभियान का मध्यप्रदेश राज्य का प्रभारी के रूप में मनोनयन किया गया है साथ ही विनोद त्याग इन्दौर को अभियान का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्तियों पर अलीराजपुर जिले के हजारो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी। Post navigation नीम चोक से पुरानी कलाली मार्ग तक सड़क डामरीकरण मार्ग का हुआ शुभारंभ रिंगोल में हुई चोरी को एसपी ने लिया गंभीरता से, डॉग टीम ने शुरू की तफ्तीश