जोबट। किला जोबट रोड पर पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मास्क वितरण किया गया। इससे पूर्व विधायक मुकेश पटेल और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पश्चात ग्रामीणों को 1 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ आराम पटेल, ब्लाक भुरूभाई अजनार, केशरसिंह भाई, वेरसिंह पटेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनिल खेडे, आईटी सेल के जीतु अजनार, महेश मेडा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे। Post navigation पिक-अप में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 1 लाख 65 हजार रुपए की शराब को पुलिस ने पकड़ा जोबट विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध: विधायक मुकेश पटेल